POCO C81 Series: पोको ला रहा है नया सस्ता 5G फोन, 6.9 इंच स्क्रीन और बड़ी बैटरी से करेगा सरप्राइज

जहां एक तरफ स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर टेक कंपनी POCO भारत में अपनी नई बजट सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने POCO C81 Series को टीज कर दिया है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। इससे साफ है कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि कंपनी ने अभी इस सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन्स के नाम का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें दो मॉडल POCO C81 4G और POCO C81 Pro 5G लॉन्च हो सकते हैं। Redmi के फोन का रीब्रांड हो सकते हैं नए मॉडल रिपोर्ट्स और लीक के मुताबिक, POCO की यह नई सीरीज Redmi के मौजूदा स्मार्टफोन्स का रीब्रांडेड वर्जन हो सकती है। रिपो्ट्स की मानें तो POCO C81 Pro 5G, Redmi A7 Pro 5G का रीब्रांड हो सकता है, जबकि POCO C81 4G को Redmi A7 के तौर पर पेश किया जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि Redmi A7 Pro 5G भारत में लॉन्च हो चुका है, जबकि Redmi A7 को 21 अप्रैल को पेश किया जाना है। ऐसे में उम्मीद है कि POCO C81 इसी डिवाइस का नया अवतार बनकर सामने आएगा। यह भी संभव है कि POCO दोनों स्मार्टफोन्स को एक साथ लॉन्च न करे और अलग-अलग तारीखों पर बाजार में उतारे। फिलहाल यूजर्स को आधिकारिक लॉन्च डेट का इंतजार है। बजट में दमदार परफॉर्मेंस लीक जानकारी के अनुसार, POCO C81 Pro 5G में Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करने में सक्षम है, जिससे डेली यूज, मल्टीटास्किंग और बेसिक गेमिंग में स्मूद परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU मिल सकता है, जो इस बजट में एक अच्छा विजुअल एक्सपीरियंस देने में मदद करेगा। बड़ी स्क्रीन के साथ स्मूद एक्सपीरियंस डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.9 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल होगा। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे इस सेगमेंट में खास बनाती है। स्क्रीन Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशन के साथ आ सकती है, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ेगा। लंबा चलेगा फोन, कम होगी टेंशन POCO C81 Pro 5G में 6300mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो पूरे दिन फोन का इस्तेमाल करते हैं। चार्जिंग के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी दिया जा सकता है, जिससे आप दूसरे डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकेंगे। बेसिक फोटोग्राफी के लिए ठीक-ठाक कैमरा फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया जा सकता है, जो AI सेकेंडरी लेंस के साथ काम करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। यह कैमरा सेटअप रोजमर्रा की फोटोग्राफी और सोशल मीडिया यूज के लिए पर्याप्त माना जा सकता है। कीमत हो सकती है बेहद किफायती फिलहाल कंपनी ने POCO C81 Series की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे बजट सेगमेंट में बेहद किफायती कीमत पर पेश किया जाएगा। अगर यह स्मार्टफोन वाकई इतने फीचर्स के साथ कम कीमत में आता है, तो बजट सेगमेंट में POCO एक बार फिर बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 12:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




POCO C81 Series: पोको ला रहा है नया सस्ता 5G फोन, 6.9 इंच स्क्रीन और बड़ी बैटरी से करेगा सरप्राइज #Gadgets #National #Poco #Smartphones #TechNewsHindi #SubahSamachar