Jind News: पीएम का प्रस्तावित कार्यक्रम 12 जुलाई को, रेलवे जीएम आज आएंगे

जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद में 12 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रेलवे और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को रेलवे महाप्रबंधक जींद आएंगे। वे रेलवे स्टेशन और हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण करेंगे। शनिवार को रेलवे महाप्रबंधक स्पेशल यान से सुबह साढ़े नौ बजे नई दिल्ली से रवाना होंगे। उसके बाद वह 11 बजकर 30 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंचेंगे। फिर जंक्शन और हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण करेंगे। हालांकि पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत जींद स्थित हाइड्रोजन प्लांट तथा नरवाना और जींद रेलवे स्टेशनों के नए भवनों का उद्घाटन किया जाना है। इसे देखते हुए रेलवे अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन लगातार समन्वय बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के चयन के लिए अधिकारियों ने जुलानी गांव के पास करीब 25 एकड़ भूमि सहित कुल छह संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, हेलीकॉप्टर की संभावित लैंडिंग, मंच निर्माण और आमजन की आवाजाही जैसी व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। अंतिम स्थल का चयन उच्च स्तर पर निर्णय के बाद किया जाएगा। जुलानी गांव के पास सड़क खुली नहीं होने के कारण वहां की योजना सिरे नहीं चढ़ी। वहीं पीएम मोदी शहर में एक किमी. तक रोड शो करने की चर्चा है। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है लेकिन प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सभी तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।आईजी हिसार ने किया प्लांट का दौराशनिवार को हिसार रेंज के आईजी कुलदीप सिंह यादव, डीसी डॉ. वैशाली शर्मा और एसपी कुलदीप सिंह ने रेलवे स्टेशन और हाइड्रोजन प्लांट का दौरा कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। रेलवे कर्मचारी भी स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और तकनीकी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में जुटे हुए हैं। अभी तक पीएम के कार्यक्रम को लेकर निर्धारित तारीख नहीं आई है। वैसे जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां चली हुई हैं।- डॉ. वैशाली शर्मा, डीसी, जींद फोटो 04जेएनडी25-पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी कु

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 20:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: पीएम का प्रस्तावित कार्यक्रम 12 जुलाई को, रेलवे जीएम आज आएंगे #PM'sProgramProposedForJuly12;RailwayGMToArriveToday. #SubahSamachar