Bihar : पीएमसीएच के मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत, परिजन मकान मालिक पर लगा रहे हत्या का आरोप

राजधानी पटना मेंमेडिकल की कोचिंग कर रहे एक छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। घटनाबुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मकान मालिक पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट अंतर्गत हत्था गांव निवासी गुड्डू राजा के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है किवह पीएमसीएच मेंलैब टेक्नीशियन का पढ़ाई कर रहा था। उनको मकान मालिक ने कॉल कर बताया कि गुड्डू ने आत्महत्या कर ली है। यह सुनकर परिजन बेचैन हो गए। आननफानन में उनलोगों ने पटना में रह रहे अपने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए घटनास्थल पर पहुँचने के लिए कहा। फिर पटना में रहने वाले उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने बताया का गुड्डू राजापीएमसीएच मेंलैब टेक्नीशियन का पढ़ाई करताथा। वह पटना में लगभग दो साल से रहरहा था, जबकि इस मकान में वह पिछले 8 महीने से रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि जब पटना में रहने वाले उनके रिश्तेदार कमरे की ओर बढ़े तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और गुड्डू राजा फंदे से लटका हुआ हैं। इसलिए वह यह मान रहे हैं कि गुड्डू राजा ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई हैं। वहीं घटनास्थल पर पहुंचीबुद्धा कालोनी थाना की पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। मेडिकल के छात्र गुड्डू राजा ने आत्महत्या क्यों कीयह जांच का विषय है। पुलिस घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो पाएगा।फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमोर्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारणस्पष्ट रूप से पता चल पाएगा कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या। फिलहाल पुलिस मोबाइल भी खंगालेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 09:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar : पीएमसीएच के मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत, परिजन मकान मालिक पर लगा रहे हत्या का आरोप #CityStates #Education #Patna #Bihar #SubahSamachar