Ganga Expressway Inauguration Live: पीएम मोदी आज करेंगे सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मिलेगी रफ्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण आज करेंगे। लोकार्पण के मौके पर हरदोई में मल्लावां कट के पास श्यामपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। तकरीबन दो लाख लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी श्यामपुर में मौजूद रहकर बनेंगे। इसके अलावा 11 जनपदों में आयोजन का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था भी की गई है। 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का 99 किलोमीटर हिस्सा हरदोई जनपद से निकला है। प्रदेश के 12 जनपदों से निकले इस एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच का सफर महज छह घंटे में पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 09:53 IST
Ganga Expressway Inauguration Live: पीएम मोदी आज करेंगे सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मिलेगी रफ्तार #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Hardoi #GangaExpressway #SubahSamachar
