PM Modi: 'सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी', गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी; बड़ी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में 594 km लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। लगभग ₹36,230 करोड़ की कुल लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय अभी के 10-12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं मानता हूं कि उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस वे का ये वरदान ये भी मां गंगा का ही आशीर्वाद है। अब आप कुछ ही घंटों में संगम भी पहुंच सकते हैं, और काशी में बाबा के दर्शन करके भी वापस आ सकते हैं। जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से उत्तर प्रदेश और इस देश की जीवन रेखा रही है वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता ये एक्सप्रेस वे UP के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा।"
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 10:54 IST
PM Modi: 'सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी', गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी; बड़ी बातें #CityStates #Hardoi #Kanpur #UttarPradesh #GangaExpressway #SubahSamachar
