Aligarh News: जेवर में अलीगढ़ के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी

जनपद की सीमा पर शनिवार को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। इस दौरान वे अलीगढ़ सहित गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर व मथुरा जनपद के लाभार्थियों से भी संवाद करेंगे। इसके लिए जिले से 2000 लाभार्थियों को शुभारंभ कार्यक्रम में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। नरेंद्र मोदी वहां जनसभा भी करेंगे और लाभार्थियों को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर उनसे संवाद करेंगे। इसके लिए गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर के अलावा अलीगढ़ से भी 2000 लाभार्थी पहुंचेंगे। भाजपा संगठन स्तर से जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों से 200 बसों से कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी की जा रही है। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि लाभार्थी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।तीन विधानसभा क्षेत्रों से जाएंगे भाजपाई :जिले की खैर, बरौली व इगलास विधानसभा क्षेत्र से व मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। ये सिर्फ जेवर के नजदीकी व बॉर्डर वाले इलाके हैं, जहां से कार्यकर्ताओं को ले जाया जाएगा। इसके लिए जिले से जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला द्वारा बसों की व्यवस्था का प्रभारी जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा को बनाया गया है। 200 बसों की व्यवस्था की जा रही है। सभी बसें शनिवार तड़के ही तय स्थलों पर पहुंच जाएंगी। जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला का कहना है कि हमारी पूरी तैयारी है। सभी की जिम्मेदारी तय कर दी गई हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 03:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: जेवर में अलीगढ़ के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी #AligarhNews #NarendraModi #Airport #SubahSamachar