'उलटी गिनती शुरू हो गई': पीएम मोदी ने फेसबुक पर शेयर की एयर शो की 7 तस्वीरें, बढ़ाया रोमांच; चर्चा में पोस्ट

काशी में भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एयर शो विंग्स ओवर गंगा का संदेश दिया। उन्होंने लिखा, उलटी गिनती शुरू हो गई है। कल वाराणसी में गंगा के ऊपर पंखों का रोमांच। प्रधानमंत्री की इस पोस्ट के बाद एयर शो को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है। वाराणसी में रविवार को आयोजित होने वाले इस एयर शो में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान और एरोबैटिक टीमें अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। गंगा के ऊपर विमानों की कलाबाजियां और हवाई करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। नमो घाट के आसपास आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 15:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'उलटी गिनती शुरू हो गई': पीएम मोदी ने फेसबुक पर शेयर की एयर शो की 7 तस्वीरें, बढ़ाया रोमांच; चर्चा में पोस्ट #CityStates #Varanasi #NarendraModi #VaranasiAirShow #WingsOverGanges #SubahSamachar