PM Modi Meerut Visit Live: 55 मिनट में दिल्ली टू मेरठ, नमो भारत और मेरठ मेट्रो को पीएम आज दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है। उद्घाटन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मौजूद रहेंगे। करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। इससे मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। मेरठ से दिल्ली पहुंचाना आसान हो जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 11:03 IST
PM Modi Meerut Visit Live: 55 मिनट में दिल्ली टू मेरठ, नमो भारत और मेरठ मेट्रो को पीएम आज दिखाएंगे हरी झंडी #CityStates #Meerut #UttarPradesh #NamoBharat #MeerutMetro #SubahSamachar
