PM Modi In Gujarat: सूरत में औद्योगिक परिसर के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, हजीरा में बनी है एल एंड टी की इकाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने सूरत के हजीरा में एक औद्योगिक इकाई का दौरा कर वहां हो रहे काम का जायजा लिया।हजीरा में लार्सन एंड टुब्रो की इंडस्ट्रियल फैसिलिटी का जायजा लेने के बादपीएम मोदीसूरत में 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। थोड़ी ही देर में पीएम मोदी एक सभा को भी संबोधित करेंगे। 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना सूरत जिले के हजीरा में औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा के बाद पीएम मोदी सूरत में करीब 18,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। गुजरात में ही पीएम मोदी वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज छह और सात का भी उद्घाटन भी करेंगे। लक्षद्वीप की चार परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन सूरत के बाद प्रधानमंत्री दमन के नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण भी करेंगे।दमन में कुल 2,970 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत प्रस्तावित है।पीएम मोदी केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए करीब 885 करोड़ की चार परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं में कल्पेनी द्वीप और कदमत द्वीप के बंदरगाहों का विकास शामिल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 12:23 IST
PM Modi In Gujarat: सूरत में औद्योगिक परिसर के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, हजीरा में बनी है एल एंड टी की इकाई #IndiaNews #National #SubahSamachar
