PM Modi Daman Visit: दमन की यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी, हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात
सूरत में अपना कार्यक्रम खत्म करने के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी दमन की यात्रा पर पहुंचे हैं। उन्होंने वहां नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। दमन में कुल 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री ने दमन से ही केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए भी बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने करीब 885 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इन योजनाओं के तहत लक्षद्वीप के कल्पेनी और कदमत द्वीपों पर बंदरगाहों का विकास होगा। इन परियोजनाओं से दमन और लक्षद्वीप दोनों क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। (खबर अपडेट की जा रही है)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 16:32 IST
PM Modi Daman Visit: दमन की यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी, हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात #IndiaNews #National #PmModi #SubahSamachar
