पीएम मोदी का जन्मदिन: 76 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं पीएम मोदी, सुबह योग की आदत से सीखें ये 7 बातें

PM Modi Birthday 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर देशभर में उनसे जुड़े अलग-अलग पहलुओं की चर्चा हो रही है। राजनीति और सार्वजनिक जीवन से अलग उनकी जीवनशैली की एक आदत ऐसी है, जो उन्हें इस उम्र में भी उर्जावान बनाती है। वह अपने दिन की शुरुआत योग से करते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, योग उनके शरीर और मन को मजबूत बनाने के साथ तेज रफ्तार दिनचर्या के बीच शांति बनाए रखने में मदद करता है। 76 वर्ष की उम्र में भी फिटनेस और सक्रियता की बात करते हुए प्रधानमंत्री लगातार योग को जीवनभर अपनाने वाली पद्धति के तौर पर रेखांकित करते रहे हैं। 2026 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि योग किसी एक उम्र तक सीमित नहीं है और बढ़ती उम्र में भी व्यक्ति को स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकता है। उन्होंने लचीलेपन, ऊर्जा, मानसिक स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं के संदर्भ में योग के महत्व पर बात की। भारत को विश्व में योग गुरु का दर्जा दिलाने वाले प्रधानमंत्री मोदी की जीवनशैली में भी योग शामिल है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी कौन से योगासन करते हैं, उनकी योग रूटीन कैसी है औरआखिर सुबह योग करने से शरीर और दिमाग को क्या फायदे मिल सकते हैं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 17, 2026, 10:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पीएम मोदी का जन्मदिन: 76 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं पीएम मोदी, सुबह योग की आदत से सीखें ये 7 बातें #Lifestyle #National #PmModiBirthday #ModiBirthday #YogaTips #ModiFitnessSecret #SubahSamachar