PM Modi: पीएम मोदी का ब्लॉगर अवतार- 'मेरे पीछे देख सकते हैं, लोगों का हुजूम बता रहा बंगाल का मिजाज'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की। वीडियो में पीएम मोदी ब्लॉगर स्टाइल में कैमरे के सामने कहते दिख रहे हैं, 'आप मेरे पीछे देख सकते हैं कि बंगाल का मिजाज क्या है। अभी तो 11-11:30 बजे हैं। यह मेरी आज के दिन की पहली सभा है और हेलिपैड पर ही हजारों लोग, माताएं, बहनें और नौजवान जुटे हैं। यह दृश्य अद्भुत है। चलिए, लोग रैली में मेरा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुझे चलना होगा। धन्यवाद।' वीडियो में पीएम के पीछे लोगों की भीड़ और उनका शोर सुनाई दे रहा है। मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीएम मोदी का यह अनौपचारिक अंदाज लोगों को खासा पसंद आ रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 12, 2026, 03:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




PM Modi: पीएम मोदी का ब्लॉगर अवतार- 'मेरे पीछे देख सकते हैं, लोगों का हुजूम बता रहा बंगाल का मिजाज' #IndiaNews #National #PmModi #SocialMedia #SubahSamachar