UP: सांस थमने तक घोंपता रहा चाकू...खून का बदला खून, दिलचस्प है थप्पड़ की कहानी; आरोपी के मकान को जलाया था
UP Crime: जौनपुर के जलालपुर थानाक्षेत्र के संघईपुर (कादीपुर) गांव के 20 माह बाद प्रतिशोध की आग फिर धधक गई। रोहित हत्याकांड का बदला उसी अंदाज में उसके पक्ष के लोगों ने लिया। बदले की आग में झुलस रहे आरोपियों ने कानून हाथ में लिया और 20 माह पहले आशीष उर्फ चिघड़ू की हत्या कर दी। जलालपुर थानाक्षेत्र के संघईपुर (कादीपुर) से लेकर सिरकोनी गांव तक कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हर किसी के चेहरे पर डर साफ छलक रहा है। वह 23 सितंबर 2024 को हुई संघईपुर गांव में हुए रोहित चौहान (21) की हत्या की घटना को याद कर आपस में ही चर्चा कर रहे हैं। लेकिन, किसी को नजदीक आते देख चुप्पी साध ले रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 25, 2026, 21:26 IST
UP: सांस थमने तक घोंपता रहा चाकू...खून का बदला खून, दिलचस्प है थप्पड़ की कहानी; आरोपी के मकान को जलाया था #CityStates #Jaunpur #Varanasi #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar
