Sonipat News: पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक को अलविदा करने का लिया संकल्प
माई सिटी रिपोर्टरसोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के ठरू गांव में चल रहे शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेविकाओं और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक को अलविदा कहने का संकल्प लिया। साथ ही उनको स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।जीवीएम संस्थाओं के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने सामाजिक समस्याओं के समाधान की दिशा में किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी के नेतृत्व में शिविर की शुरुआत प्रभातफेरी में हनुमान चालीसा पाठ और योग अभ्यास से हुई। पहले सत्र में होम साइंस विभाग की प्राध्यापिकाओं मोनिका ठक्कर व प्रिया ने स्किल बेस्ड वर्कशॉप में फैब्रिक प्रिंटिंग, टी-शर्ट प्रिंटिंग, टोट बैग डिजाइनिंग और मंचूरियन बनाने का प्रशिक्षण दिया। स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने व प्रतिभागियों को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित किया गया। शाम के सत्र में संदीप बतरा ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। प्लेट आर्ट कंपीटिशन में प्रिया प्रथमप्लेट आर्ट कंपीटिशन में बीकॉम ऑनर्स अंतिम वर्ष की प्रिया कश्यप ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की कशिश व बीए ज्योग्राफी ऑनर्स अंतिम वर्ष की हिमांशी ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बीए ज्योग्राफी ऑनर्स द्वितीय वर्ष की साक्षी व बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। बीए ज्योग्राफी अंतिम वर्ष की पूजा व बीए अंतिम वर्ष की राधिका को सांत्वना पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। फ्लेमलेस कुकिंग स्पर्धा में बीएससी लाइफ साइंस द्वितीय वर्ष की लेखा व खुशी ने संयुक्त रूप से प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष की ईशा कौशिक व बीए द्वितीय वर्ष की तन्नू ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बीए ज्योग्राफी ऑनर्स द्वितीय वर्ष की साक्षी व बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीकॉम द्वितीय वर्ष की सलोनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 13:20 IST
Sonipat News: पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक को अलविदा करने का लिया संकल्प #PledgeToSayGoodbyeToPlasticForEnvironmentalProtection #SubahSamachar
