Bulandshahar News: प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस पर पॉलीथिन छोड़ने का दिलाया संकल्प

स्याना। प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस पर हिंदजन सेवा समिति ने प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने संदेश पत्र वितरित कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण और जीवन सुरक्षा के लिए प्लास्टिक का उपयोग छोड़ने का संकल्प दिलाया। समिति अध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस मनाने का उद्देश्य प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। प्लास्टिक और पॉलीथिन मानव जाति, जीव-जंतुओं तथा पर्यावरण के लिए किसी काले जहर से कम नहीं हैं। आधुनिकता और दिखावे की प्रवृत्ति के कारण लोग खरीदारी के लिए कपड़े का थैला साथ ले जाने के बजाय पॉलीथिन का उपयोग कर रहे हैं, जिससे प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। समिति के सदस्यों ने लोगों से दैनिक जीवन में कपड़े या अन्य पुन: उपयोग योग्य थैलों को अपनाने और एकल-उपयोग प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करने की अपील की। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भविष्य के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान अभय त्रिवेदी, राहुल राय, नितिन वर्मा, पिंटू शर्मा, राहुल तोमर व अशरफ मीर आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Bulandshahr News



Bulandshahar News: प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस पर पॉलीथिन छोड़ने का दिलाया संकल्प #BulandshahrNews #SubahSamachar