Sports News: हॉकी प्रतियोगिता में ओलंपियन ललित ने यूपी पुलिस को दिलाई जीत, पढ़ें- वाराणसी की खेल की खबरें

अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन यूपी पुलिस टीम के कप्तान ओलंपियन मैदान पर कप्तान की भूमिका में नजर आए। फॉरवर्ड खिलाड़ी ललित ने टीम का नेतृत्व करते हुए जूनियर खिलाड़ियों को गोल के मौके उपलब्ध कराए। इसका असर यह रहा कि पहला मैच ड्रॉ खेलने वाली यूपी पुलिस की टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में आर्मी नोड जालंधर की टीम को 6-1 से हराकर चार अंक जुटाए और नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी। लीग मैच में शुक्रवार को खेले गए तीसरे मैच में आर्मी नोड जालंधर टीम के केसी लगुन ने मैच के दूसरे ही मिनट में गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद यूपी पुलिस की टीम ने कलात्मक हॉकी खेली और पलटवार करते हुए खेल के तीसरे मिनट में अंकित प्रजापति ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद खेल के छठवें मिनट में मो. हारिस ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए टीम का स्कोर 2-1 कर दिया। इसे भी पढ़ें;Varanasi News Today: हादसों में दो मौत, एक खुदकुशी, भाजपा नेता समेत नौ पर एफआईआर का आदेश समेत प्रमुख खबरें 22वें मिनट में अनवर उल्लाह शा ने तेज मैदानी गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। खेल के 30वें मिनट में अंकित प्रजापति ने अपना दूसरा और टीम के लिए चौथा गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त 4-1 दिला दी। खेल के 39वें और 49वें मिनट में अनवर उल्लाह शा ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 6-1 से जीत दिला दी। मैन ऑफ द मैच यूपी पुलिस के मो. हारिस को दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 01:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sports News: हॉकी प्रतियोगिता में ओलंपियन ललित ने यूपी पुलिस को दिलाई जीत, पढ़ें- वाराणसी की खेल की खबरें #CityStates #Varanasi #SportsNews #VaranasiNews #OlympianLalitUpadhyay #SubahSamachar