Meerut News: कराटे बेल्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
मेरठ। यूनाइटेड शोतोकान मार्शल आर्ट कराटे एकेडमी की ओर से बुधवार को कराटे बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने शानदार तकनीक का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विहान ने 9वीं क्यू येलो बेल्ट, अब्राहम ने येलो बेल्ट, होजैना ने येलो बेल्ट, अभिनंदन ने येलो बेल्ट, आमीन उल हक ने 7वीं क्यू ऑरेंज बेल्ट, ताजिम ने ऑरेंज बेल्ट जीती। इसके अलावा कियान सिंह ने 6वीं क्यू ग्रीन बेल्ट, रुद्रांश ने 4वीं क्यू बैंगनी एवं सफेद बेल्ट, अश्व किशोर ने ब्लैक बेल्ट जीती। इस मौके पर शिहान सिराज अहमद ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 19:28 IST
Meerut News: कराटे बेल्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा #PlayersShowcasedTheirTalentInTheKarateBeltCompetition. #SubahSamachar
