Noida News: जूडो में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, बास्केटबॉल में ड्रिबल ड्रिल अकादमी बनी चैंपियन
- जिला स्तरीय सब-जूनियर खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूडो और बास्केटबॉल मुकाबले संपन्नसंवाद न्यूज एजेंसी ग्रेटर नोएडा। मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम सूरजपुर में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूडो और बास्केटबॉल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल में ड्रिबल ड्रिल अकादमी ने दोनों वर्गों में खिताब जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि जूडो प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बालक वर्ग में 25 किग्रा में धनश्याम, 30 किग्रा में अयान, 35 किग्रा में रुद्र, 40 किग्रा में दैव सैनी, 45 किग्रा में अमन जोशी, 50 किग्रा में कार्तिक, 55 किग्रा में भानु प्रताप, 60 किग्रा में देवांश तथा 60 किग्रा से अधिक वर्ग में अमन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही बालिका वर्ग में 23 किग्रा में अवनि, 28 किग्रा में प्रस्ती, 32 किग्रा में कम्या, 36 किग्रा में पूजा, 40 किग्रा में दिव्या और 44 किग्रा वर्ग में अवनि ने पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ड्रिबल ड्रिल अकादमी की टीमों ने प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता के समापन पर नेटबॉल प्रशिक्षक शीलंकुर केन, कुश्ती प्रशिक्षक अंजुम मलिक, बास्केटबॉल प्रशिक्षक विजय कुमार, जिम प्रशिक्षक शुभम, कबड्डी प्रशिक्षक सुमित नागर तथा कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को मेडल एवं स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार को नेटबॉल और कुश्ती की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 17:17 IST
Noida News: जूडो में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, बास्केटबॉल में ड्रिबल ड्रिल अकादमी बनी चैंपियन #PlayersPerformedStronglyInJudo #DribbleDrillAcademyBecameChampionInBasketball. #SubahSamachar
