Meerut News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लगाए सटीक निशाने
बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में हुआ प्रतियोगिता का आयोजनफोटोसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल की ओर से रविवार को इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई स्कूलों से 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल, सत्यकाम स्कूल, बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल, मिलेनियम स्कूल, ट्रांसलम एकेडमी, बीआईटी ग्लोबल स्कूल तथा कन्या गुरुकुल, नारंगपुर सहित कई विद्यालयों से खिलाड़ी आए। इसमें इंडियन राउंड और कंपाउंड राउंड में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को खेलों के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आकर्ष मोहन समेत आदि लोग मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 18:47 IST
Meerut News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लगाए सटीक निशाने #PlayersHitTheTargetAccuratelyInTheArcheryCompetition #SubahSamachar
