Maharajganj News: बेसिक बाल क्रीड़ा में पकड़ी नौनिया चैंपियन

महराजगंज। सदर बीआरसी में चल रही बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न कराया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बना। सोनरा न्याय पंचायत के खिलाड़ियों ने उपविजेता का खिताब कब्जाया।अखिलेश पाठक की देखरेख में प्राथमिक बालक वर्ग में पीयूष (पकड़ी नौनिया) और बालिका वर्ग में रुकसार (सोनरा) व्यक्तिगत चैंपियन बने। जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक (पकड़ी नौनिया) और बालिका वर्ग में उजाला (खुटहा) ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। एथलेटिक्स में प्राथमिक बालक वर्ग के 50 मीटर में पीयूष, 100 मीटर में अभिषेक, 200 मीटर में निगम अव्वल रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharajganj News: बेसिक बाल क्रीड़ा में पकड़ी नौनिया चैंपियन #PlayersFromTheSonraNyayaPanchayatSecuredTheRunner-upTitle. #SubahSamachar