Panipat News: पानीपत के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक
पानीपत। जिले के एथलीट ने 16 वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन पदक जीतकर अपनी मेहनत का दम दिखाया। चैंपियनशिप का आयोजन कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में 30-31 मई को किया गया। इस चैंपियनशिप में आकाश ने हाई जंप इवेंट में स्वर्ण पदक और आंचल रानी ने 400 मीटर दौड़ में रजत और दिव्या ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं सोनीपत 19 पदक जीतकर चैंपियन बना, भिवानी 18 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर और चरखी दादरी जिले ने 11 पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। फरीदाबाद खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया गया। एथलेटिक्स महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया। हरियाणा मुख्य एथलेटिक्स यनकर्ता यशपाल चोपड़ा ने बताया स्टेट चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप उड़ीसा भुवनेश्वर में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियम अनुसार भाग लेंगे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 06:02 IST
Panipat News: पानीपत के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक #PlayersFromPanipatWonThreeMedals #SubahSamachar
