Noida News: परीक्षाओं के चलते नहीं पहुंचे खिलाड़ी, प्रतिद्वंदी को वॉकओवर
अंबेडकर स्टेडियम में होना था दिल्ली सीनियर वुमेंस लीग मुकाबलानोएडा (संवाद)। दिल्ली सीनियर वुमेंस लीग में नोएडा अशोका फुटबॉल क्लब की गर्ल्स टीम को परीक्षाओं के कारण बड़ा झटका लगा। अंबेडकर स्टेडियम में निर्धारित मुकाबले के लिए पूरी टीम रिपोर्ट नहीं कर सकी। बरुआ अकादमी से जुड़ी अधिकांश खिलाड़ी स्कूल-कॉलेज की परीक्षाओं में व्यस्त होने के चलते मैदान पर नहीं उतर पाईं।इस दौरान टीम की केवल चार खिलाड़ी अनन्या, भुवि, कोमल और रावत ही पहुंची। न्यूनतम आवश्यक खिलाड़ियों की संख्या पूरी न होने के कारण मुकाबला नहीं खेला गया और प्रतिद्वंद्वी गढ़वाल हीरोज एफसी को मैच वॉकओवर के रूप में दे दिया गया। कोचिंग स्टाफ के अनुसार, खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर रहीं थीं, लेकिन शैक्षणिक जिम्मेदारियों के चलते टीम संयोजन प्रभावित हुआ। क्लब प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि परीक्षाएं खत्म होने के बाद खिलाड़ी अगले मुकाबले में वापसी करते हुए बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 21:15 IST
Noida News: परीक्षाओं के चलते नहीं पहुंचे खिलाड़ी, प्रतिद्वंदी को वॉकओवर #PlayersDidNotArriveDueToExams #OpponentGotAWalkover #SubahSamachar
