Ambala News: कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिले खिलाड़ी अव्यान कौशिक
अंबाला। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 6 वर्षीय होनहार खिलाड़ी अव्यान कौशिक ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। अव्यान कौशिक ने स्केटिंग करते हुए एक हाथ से लगातार 1055 बार बास्केटबॉल बाउंस करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह रिकॉर्ड 10 मिनट 20 सेकंड में बनाया गया। मुलाकात के दौरान मंत्री अनिल विज ने अव्यान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अव्यान के पिता दीपक कौशिक और माता शिल्पा भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि अव्यान भविष्य में देश के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में अव्यान खड़गा आर्मी प्राइमरी स्कूल, कैंट में कक्षा 1 का छात्र हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 02:48 IST
Ambala News: कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिले खिलाड़ी अव्यान कौशिक #PlayerAvyanKaushikMetCabinetMinisterAnilVij #SubahSamachar
