Noida News: फ्लैट के बाथरूम का गिरा प्लास्टर, कोई हताहत नहीं

फोटोग्रेटर नोएडा। शहर के आलीशान सोसाइटी के करोड़ों के फ्लैट में पानी टपकने से निवासी परेशान हैं। सेक्टर जीटा-1 स्थित एवीजे हाइट्स सोसाइटी में एक फ्लैट के बाथरूम की छत से सोमवार को अचानक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। घटना के समय बाथरूम में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फ्लैट निवासी रणंजय कुमार शाही ने बताया कि उनका परिवार दिल्ली गया हुआ था। सोमवार सुबह घर लौटने पर उन्होंने देखा कि बाथरूम की छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिरा पड़ा है। शाही ने कहा कि बाथरूम की छत से पानी टपकने और प्लास्टर कमजोर होने की शिकायत वह कई बार सोसाइटी प्रबंधन से कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मेंटेनेंस टीम द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि बाथरूम की छत पर लंबे समय से सीलन बनी हुई थी, जिसके चलते छत का प्लास्टर कमजोर होकर गिर गया। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: फ्लैट के बाथरूम का गिरा प्लास्टर, कोई हताहत नहीं #PlasterOfFlat'sBathroomCollapsed #NoOneInjured #SubahSamachar