Rohtak News: पौधे रोपकर उनको दिए छात्रों के नाम
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए वाईएचएआई (युवा हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ) राज्य शाखा रोहतक यूनिट की ओर से बुधवार को पौधरोपण किया गया। साथ ही अलग-अलग पौधों के नाम विद्यार्थियों के नाम पर रखे गए।सोनीपत रोड स्थित हरकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पौधरोपण के कार्यक्रम में यूनिट के सचिव डॉ. दीपक भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में चीफ पैट्रन एवं पूर्व चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा, स्कूल चेयरमैन देवेंद्र राठी, यूनिट चेयरमैन जनार्दन शर्मा, प्रेसिडेंट अंशुल पठानिया, वाइस प्रेसिडेंट मुकेश शर्मा, लाइफ मेंबर हरिओम भाली, विष्णु मित्र सैनी, प्रिंसिपल नरेश बल्हारा, नंदेश्वर भारद्वाज सहित कई सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। छात्रों ने पौधों को आज से भविष्य तक सही ढंग से संजोए रखने और नियमित देखभाल की शपथ ली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 19:22 IST
Rohtak News: पौधे रोपकर उनको दिए छात्रों के नाम #PlantingSaplingsAndGivingThemTheNamesOfTheStudents #SubahSamachar
