160cc Bikes: कम बजट में चाहिए प्रीमियम फीचर्स और दमदार माइलेज? ये हैं 2026 की 5 सबसे बेहतरीन 160cc बाइक्स

Best 160cc bikes: भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में 160cc इंजन क्षमता वाली बाइक्स को हमेशा से परफॉर्मेंस और बचत का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जाता रहा है। यह उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो रोजाना ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के साथ-साथ वीकेंड राइड्स का भी आनंद लेना चाहते हैं। हालांकि इससे भी खास बात यह है कि अब इस कैटेगरी की बाइक्स में भी कई ऐसे फीचर्स मिलने लगे हैं जो पहले सिर्फ प्रीमियम मोटरसाइकिलों तक सीमित थे। 1. Bajaj Pulsar N160: स्टाइल, माइलेज और वैल्यू फॉर मनी बजाज की पल्सर सीरीज हमेशा से युवाओं की पहली पसंद मानी जाती है। अगर आप कम खर्च में प्रीमियम फील चाहते हैं, तो यह बाइक एक बेहतरीन पैकेज है। इंजन और माइलेज: इसमें 164.82cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 59.11 km/l का बेहद शानदार माइलेज डिलीट करता है। सफर के लिए खास: लंबी दूरी की राइडिंग के शौकीनों के लिए इसमें 14 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। प्रीमियम फीचर्स: इस बाइक में गोल्डन अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स, बाई-फंक्शनल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, स्टैंडर्ड ड्यूल-चैनल ABS और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। डायमेंशन और वजन: इसकी सीट हाइट 795mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm और वजन लगभग 152 से 154 किलोग्राम है। 2. Hero Xtreme 160R 4V: क्विक हैंडलिंग और स्पोर्टी राइडिंग का अनुभव हीरो की यह बाइक उन लोगों के लिए खास मानी जाती है, जिन्हें ट्रैफिक के बीच से आसानी से निकलने के लिए एक हल्की और फुर्तीली मशीन चाहिए। इंजन की ताकत: यह बाइक 163.2cc के 4-वाल्व, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन के साथ आती है और 48 km/l का माइलेज देने में सक्षम है। चेसिस और वजन: इसका हल्का चेसिस इसे बहुत ही शानदार और क्विक हैंडलिंग देता है। इसका कुल वजन केवल 146 किलोग्राम है। मुख्य आकर्षण: बेहतर स्टेबिलिटी के लिए USD फ्रंट फोर्क्स, एक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक। सिटिंग कम्फर्ट: इसमें राइडर को 795mm की सीट हाइट और रास्तों के गड्ढों से निपटने के लिए 165mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। 3. KTM 160 Duke: परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए बेस्ट अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आपका पूरा फोकस रफ्तार, प्रिसीजन और एग्रेसिव लुक पर है, तो केटीएम की यह बाइक आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। पावरहाउस: इसमें 164.2cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व इंजन फिट किया गया है। परफॉर्मेंस ओरिएंटेड होने की वजह से इसका माइलेज 36.5 km/l तक रहता है। हार्डवेयर: रेसिंग ट्रैक जैसा फील देने के लिए इसमें प्रीमियम WP Apex USD फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं। डिजाइन और डाइमेंशन: इसका वजन 147 किलोग्राम है। आक्रामक राइडिंग पोस्चर के लिए इसकी सीट हाइट 815mm रखी गई है, जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस इस लिस्ट में काफी बेहतर 174mm है। इसमें 10.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। 4. TVS Apache RTR 160 4V: एडवांस्ड राइड मोड्स के साथ शानदार रेसिंग टीवीएस अपाचे का यह मॉडल उन राइडर्स के लिए एक बेहतरीन ऑल-राउंडर है जो अलग-अलग मौसम और रास्तों के हिसाब से बाइक की परफॉर्मेंस को बदलना चाहते हैं। इंजन और फ्यूल एफिशिएंसी: इसमें 159.7cc का 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 41.4 km/l का एवरेज निकाल कर देता है। यूनीक फीचर्स: यह इस सेगमेंट की उन चुनिंदा बाइक्स में से है जिसमें तीन राइड मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 37mm के USD फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं। बनावट: इसका वजन वेरिएंट के आधार पर 143 से 146 किलोग्राम के बीच है। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक, 800mm की सीट हाइट और बेहतरीन 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। 5. Honda Unicorn: सादगी, बेजोड़ आराम और दशकों का भरोसा अगर आपको तड़क-भड़क वाले फीचर्स या स्पोर्टी लुक से ज्यादा मतलब नहीं है और आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो वर्षों तक बिना किसी मेंटेनेंस के चले, तो होंडा यूनिकॉर्न से बेहतर कोई नाम नहीं है। रिफाइंड इंजन: इसमें बेहद स्मूथ 162.7cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो आसानी से 50 km/l तक का माइलेज दे देता है। आराम की गारंटी: लंबी और चौड़ी आरामदायक सीट की वजह यह फैमिली और रोज के दफ्तर जाने वाले लोगों के लिए बेस्ट है। सस्पेंशन और डायमेंशन: इसमें पारंपरिक टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक दिया गया है। ग्राउंड क्लीयरेंस और वजन: खराब रास्तों के लिए इसमें सबसे ऊंचा 187mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसकी सीट हाइट 798mm, फ्यूल टैंक 13 लीटर और वजन सबसे कम 139 किलोग्राम है, जिससे इसे संभालना बेहद आसान हो जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 09:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Automobiles National



160cc Bikes: कम बजट में चाहिए प्रीमियम फीचर्स और दमदार माइलेज? ये हैं 2026 की 5 सबसे बेहतरीन 160cc बाइक्स #Automobiles #National #SubahSamachar