Noida News: बड़े डॉग शेल्टर बनाने की योजना जमीन चिन्हित करने तक अटकी

2025 में जारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्राधिकरण ने शुरू की थी प्रक्रियासार्वजनिक स्थानों से लावारिस कुत्तों को हटाकर शेल्टर में रखा जाना है माई सिटी रिपोर्टरनोएडा। लावारिस कुत्तों के संबंध में नवंबर, 2025 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शहर में एक-एक हजार क्षमता के दो डॉग शेल्टर बनाने की प्रक्रिया नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की थी। इसके लिए सेक्टर-123 और 93बी में जमीन भी चिन्हित कर ली गई थी लेकिन तब से इसमें कोई प्रगति नहीं हुई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक बस अड्डा, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल व अन्य सार्वजनिक जगहों से लावारिस कुत्तों को हटाकर शेल्टर में रखना है। नए आदेश में भी कोर्ट ने पुराने आदेश को ही बरकरार रखा है। शहर में छोटे डॉग शेल्टर तो हैं लेकिन आगे कुत्तों की संख्या बढ़ने पर बड़े डॉग शेल्टर का निर्माण करने की तैयार थी। अभी प्राधिकरण आक्रामक कुत्तों को 15 दिन तक शेल्टर में रखकर वापस वहीं पर छोड़ देता है। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-34, 94 में डॉग शेल्टर बनवा रखे हैं। यहां कट्खने कुत्तों को रैबीज लगाने से लेकर नसबंदी की जाती है। प्राधिकरण की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-123 में बनने वाले डॉग शेल्टर के निर्माण में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। लागत का परीक्षण हो रहा है। वहीं सेक्टर-93 बी के डॉग शेल्टर के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 21:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: बड़े डॉग शेल्टर बनाने की योजना जमीन चिन्हित करने तक अटकी #PlanToBuildBigDogShelterStuckTillLandIsIdentified #SubahSamachar