Delhi NCR News: गांवड़ी रोड पर पाइपलाइन की मरम्मत शुरू
नई दिल्ली।पूर्वी दिल्ली के गांवड़ी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी पंप के पास पाइपलाइन की मरम्मत शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि काम पूरा होने के बाद अगर मलबा तुरंत हटा दिया जाए तो बेहतर होगा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि समय पर हो रही यह मरम्मत बारिश के दौरान नालियों और पाइपलाइन के जाम होने की समस्या को कम करेगी। इससे सड़क पर पानी भरने की आशंका घटेगी और राहगीरों और वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 20:22 IST
Read More:
Pipeline repair work begins on Gavdi Road.
Delhi NCR News: गांवड़ी रोड पर पाइपलाइन की मरम्मत शुरू #PipelineRepairWorkBeginsOnGavdiRoad. #SubahSamachar
