Agra: 28 इंच की मुख्य पाइप लाइन फटी, आज इन इलाकों में रहेगा जलसंकट; जानें कब से शुरू होगी सप्लाई
आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य कर रही एजेंसी की लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। रामबाग चौराहे के पास मेट्रो विभाग द्वारा कार्य करते समय जलकल विभाग की 700 मिमी (28 इंच) व्यास की मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटने से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया, वहीं दूसरी ओर ट्रांस यमुना क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। जलकल विभाग के एई मनीष कुमार ने बताया कि पाइपलाइन टूटने की वजह से ट्रांस यमुना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रहने वाली करीब 5 लाख की आबादी को सोमवार की सुबह पानी की सप्लाई नहीं मिल सकेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 22:30 IST
Agra: 28 इंच की मुख्य पाइप लाइन फटी, आज इन इलाकों में रहेगा जलसंकट; जानें कब से शुरू होगी सप्लाई #CityStates #Agra #AgraWaterCrisis #JalkalAgra #AgraNews #SubahSamachar
