Rampur Bushahar News: पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण और काउंसलिंग 12 जून को

रोहड़ू। पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उप मंडल क्वार के लिए पशु मित्र (मल्टी टास्क वर्कर) पदों की चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण एवं काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 12 जून 2026 को प्रातः 11 बजे उप मंडलीय पशु चिकित्सालय रोहड़ू में आयोजित की जाएगी। इसके बाद उसी दिन सायं चार बजे इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम रोहड़ू में शारीरिक परीक्षण लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र (मूल प्रमाणपत्र) साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। शारीरिक परीक्षण के लिए पुरुष को 5000 मीटर दौड़ 30 मिनट के भीतर तथा महिलाओं को 1500 मीटर दौड़ 10 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी। सभी को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा। निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से अनुपस्थित माना जाएगा। शारीरिक परीक्षण से संबंधित किसी भी विवाद की स्थिति में पशु मित्र उप समिति का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण व काउंसलिंग में निर्धारित समय पर पहुंचना अनिवार्य है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 17:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rampur Bushahar News: पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण और काउंसलिंग 12 जून को #PhysicalTestAndCounsellingForAnimalFriendRecruitmentOnJune12 #SubahSamachar