कर्णप्रयाग प्रकरण: कुल्हाल में हिमाचल सीमा सील, पीएचक्यू ने सिरमौर पुलिस से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
कर्णप्रयाग प्रकरण में हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर निहंगों के विवाद और बीती रात हुए हंगामे के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया है। गुरुवार को पांवटा साहिब में बड़ी संख्या में निहंग सिखों के एकत्र होने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। इसके चलते कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गए। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर सिरमौर के साथ लगते उत्तराखंड के कुल्हाल में हिमाचल सीमा को सील कर दिया गया है।घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने सिरमौर पुलिस से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। वरिष्ठ अधिकारियों से घटनास्थल की स्थिति, पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था का ब्योरा मांगा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 18:12 IST
कर्णप्रयाग प्रकरण: कुल्हाल में हिमाचल सीमा सील, पीएचक्यू ने सिरमौर पुलिस से मांगी विस्तृत रिपोर्ट #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #NihangDispute #SubahSamachar
