प्रयागराज : अहजम के नाम से मां शाइस्ता और भाई अबान की फोटो फेसबुक पर की पोस्ट
माफिया अतीक अहमद के बेटे अहजम के नाम से रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट प्रसारित की गई। इसमें मां शाइस्ता परवीन और छोटे भाई अबान के साथ की तस्वीर साझा की गई। तस्वीर के साथ भावुक पंक्तियां भी लिखी गई हैं। पोस्ट में लिखा है- गुजर तो जाएगी तुम्हारे बगैर, मगर बहुत उदास गुजरेगी। बहुत बेकरार गुजरेगी। इसके साथ ही एक और शेर लिखा गया है, मुझे मालूम न था, सारा घर ले गया घर छोड़ के जाने वाला। पोस्ट प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। माफिया अतीक अहमद के पांच बेटों में दो की मौत हो चुकी है, जबकि दो जेल में बंद हैं। सबसे छोटा बेटा अहजम अपने ननिहाल में रहता है। मां शाइस्ता परवीन के साथ उसकी तस्वीर और भावुक पंक्तियों वाली पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। हालांकि, पोस्ट अहजम ने ही की है या किसी अन्य ने उसके नाम से साझा की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 19, 2026, 13:51 IST
प्रयागराज : अहजम के नाम से मां शाइस्ता और भाई अबान की फोटो फेसबुक पर की पोस्ट #CityStates #Prayagraj #AhzamAhmed #AtiqAhmed #AteeqAhmad #SubahSamachar
