फाल्गुन महोत्सव : भजनों से किया श्याम बाबा का गुणगान

माई सिटी रिपोर्टरमेरठ। श्री खाटू श्याम मंदिर छोटा खाटू धाम में फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन भजन संध्या हुई। यजमान उद्यमी अनिल पुंडीर और रेखा पुंडीर ने बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित कर बाबा का आह्वान किया। भजनों के माध्यम से श्याम बाबा का गुणगान किया गया।मंदिर संस्थापक अनिल गोल्डी और अध्यक्ष प्रभात शर्मा ने यजमान सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। दीपांशु एवं वंशज ने फूलों से बाबा का शृंगार किया। बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नीरज गुरु ने गणेश वंदना के साथ किया। भजन गायक नितिन गुप्ता, तनु कश्यप, विकास सिंघल ने बाबा के भजन सुनाए। खाटू बाबा आ जाओ रिंगस के मोड़ परभजन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। मलियाना चौक से मलियाना पुल तक एवं मंदिर वाली गली को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। इस अवसर पर गौरव शर्मा, आदित्य अम्मू, रणबीर शर्मा, मुदित मांगलिक, संजय माहेश्वरी, शुभम अग्रवाल, हिमांशु कौशिक, कर्मवीर यादव रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 12:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फाल्गुन महोत्सव : भजनों से किया श्याम बाबा का गुणगान #PhalgunaFestival:PraisesOfShyamBabaWereSungThroughHymns #SubahSamachar