Petrol Diesel Price: बरेली में पेट्रोल अब 102 रुपये प्रति लीटर, डीजल भी महंगा; 10 दिनों में चौथी बार बढ़े रेट
ईंधन में लगी महंगाई की आग थम नहीं रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को फिर बढ़ोतरी की गई है। दस दिनों में चौथी बार कीमत बढ़ी है। ताजा बढ़ोतरी के बाद बरेली में पेट्रोल 2 .61 रुपये बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल पर 2.72 रुपये बढ़े हैं। डीजल की नई कीमत 95.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है। बीते दस दिनों में पेट्रोल पर 7.20 रुपये और डीजल पर 7.55 रुपये बढ़े हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 08:53 IST
Petrol Diesel Price: बरेली में पेट्रोल अब 102 रुपये प्रति लीटर, डीजल भी महंगा; 10 दिनों में चौथी बार बढ़े रेट #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Petrol-diesel #PetrolPrice #DieselPrice #Business #Inflation #SubahSamachar
