पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा जानें कितने बढ़े दाम

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 11:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा जानें कितने बढ़े दाम #ShortVideos #UttarPradesh #PetrolPriceHikeIndia #DieselPriceIncrease #FuelPricesToday #CrudeOilPrices #WestAsiaTensions #PetrolDieselRates #IndiaFuelInflation #OilMarketCrisis #RetailFuelRates #FuelPriceUpdate #SubahSamachar