Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्पाती बंदर को पकड़ने व मुआवजे के लिए स्थाई लोक अदालत में लगाई याचिका

झज्जर। शहर में उत्पाती बंदर के काटने से घायल हुए एडवोकेट जगबीर सिंह चाहार ने स्थाई लोक अदालत में मुआवजे व नगर परिषद को निर्देश देने के लिए याचिका लगाई है। क्योंकि शहर में उत्पात मचाने वाला बंदर अब तक पकड़ा नहीं गया है। वह अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है। 26 जनवरी को इस बंदर ने एडवोकेट जगबीर सिंह चाहार को भी घायल किया था। इसके बाद उन्होंने इसको पकड़ने के लिए प्रशासन को मेल भेजी लेकिन अब तक यह बंदर नहीं पकड़ा गया और न ही प्रशासन की तरफ से कोई जवाब दिया गया। एडवोकेट जगबीर सिंह चाहार ने बताया कि उत्पाती बंदर को अब तक पकड़ा नहीं गया है। इसको लेकर उन्होंने व राजेंद्र ने स्थाई लोक अदालत में मुआवजे को लेकर व नगर परिषद को निर्देश देने के लिए याचिका लगााई है। बंदर को लेकर लोगों में डर का माहौल है।कई लोगों को काट चुका, अब हाथ में रखते हैं डंडाउत्पादी बंदर कई लोगों को काट चुका है। ऐसे में राम नगर, आर्य नगर में अब लोगों ने घरों में डंडे रखे हुए हैं ताकि उत्पाती बंदर के हमले से रोका जा सके। जब भी कोई घर से बाहर जाता है तो डंडे लेकर ही निकलता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 20:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्पाती बंदर को पकड़ने व मुआवजे के लिए स्थाई लोक अदालत में लगाई याचिका #PetitionFiledInPermanentLokAdalatForCaptureAndCompensationOfMischievousMonkey #SubahSamachar