Ambala News: दो साल के इंतजार के बाद पेट स्कैन की टेंडर प्रक्रिया शुरू
अंबाला। उत्तर भारत के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अंबाला छावनी स्थित अटल कैंसर केयर केंद्र में पिछले दो वर्षों से लंबित पेट स्कैन की सुविधा जल्द मिलने की उम्मीद जग गई है। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से तकनीकी बिड खोल दी गई है, जिससे अब अस्पताल में मशीन स्थापित होने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही टेंडर के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। ---------कैंसर मरीजों को नहीं काटने पड़ेंगे पीजीआई के चक्करअटल कैंसर केयर केंद्र की साख हरियाणा सहित पंजाब, हिमाचल व राजस्थान आदि राज्यों में बढ़ रही है। दूरदराज से मरीज यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। कैंसर विशेषज्ञों की तरफ से पेट स्कैन की सुविधा न होने के कारण इन मरीजों को बीमारी की स्टेज का पता लगाने के लिए चंडीगढ़ पीजीआई या रोहतक पीजीआई रेफर करना पड़ता है। वहां भारी भीड़ व लंबी वेटिंग के कारण इलाज में देरी होती थी जिससे अब छुटकारा मिल सकेगा। जबकि निजी अस्पतालों में इसका हजारों रुपये का खर्च आता है। ------बिल्डिंग के पीछे बनेगा नया ब्लॉकपेट स्कैन यूनिट के लिए अटल कैंसर केयर केंद्र की मुख्य बिल्डिंग के पीछे जगह का चयन कर लिया गया है। इस अत्याधुनिक मशीन के लिए विशेष रूप से रेडिएशन सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए स्थान चिन्हित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया के अगले चरणों को पूरा होते ही निर्माण और मशीन स्थापना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बाकायदा पेट स्कैन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के ठीक पीछे बने सैन्य विश्राम गृह की जगह ली थी। ----मुख्यालय स्तर पर लगातार हो रही थी पैरवीबता दें कि पेट स्कैन की सुविधा पिछले दो साल से अटकी हुई थी। इस संबंध में कई बार विभागीय मुख्यालय स्तर पर बैठक व निरीक्षण का दौर चला था। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कई बार केंद्र का दौरा कर इसकी आवश्यकता पर जोर दिया था। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से कैंसर पीड़ितों के इलाज में अंबाला एक प्रमुख केंद्र के रूप में ओर मजबूती से उभरेगा।----हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इस पेट स्कैन के लगने पर कैंसर मरीजों को राहत मिलेगी। डॉ. राकेश सहल, सीएमओ, अंबाला। ----
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 02:56 IST
Ambala News: दो साल के इंतजार के बाद पेट स्कैन की टेंडर प्रक्रिया शुरू #PetScanTenderProcessBeginsAfterTwoYearsOfWaiting #SubahSamachar
