प्रिया घंघास: 'लोग कहते थे लड़की है, बॉक्सर नहीं बन पाएगी...', एशियाई खेल में पदक ले लाई; बढ़ाया देश का मान
कभी लोगों ने कहा था कि लड़की है, बॉक्सिंग जैसे खेल में क्या कर पाएगी। पंच पड़ेंगे तो चेहरा खराब हो जाएगा। कोई शादी भी नहीं करेगा। लेकिन इन बातों पर घर वालों ने कोई ध्यान नहीं दिया और बेटी के सपने पर भरोसा किया। हर चुनौती के बीच रिंग में उतरती रहीं प्रिया घंघास। अब वही प्रिया एशियन गेम्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर लौटी हैं। मुरादाबाद मंडल में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत प्रिया ने महिला 60 किलोग्राम भार वर्ग में सेमीफाइनल तक पहुंचकर देश के लिए पदक पक्का किया। परिवार के लिए यह सिर्फ पदक नहीं, उन तमाम सवालों का जवाब भी है जो कभी उनकी बेटी के सपने पर उठे थे। प्रिया के पिता महेंद्र घंघास बताते हैं कि बेटी इस सपने को पूरा करने के लिए बॉक्सिंग रिंग में रात-रात भर जागी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 01, 2026, 13:51 IST
प्रिया घंघास: 'लोग कहते थे लड़की है, बॉक्सर नहीं बन पाएगी...', एशियाई खेल में पदक ले लाई; बढ़ाया देश का मान #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #AsianGames2026 #SubahSamachar
