Chamba News: लोग 30 जून तक रिन्यू करवा लें हिमकेयर कार्ड

पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की है सुविधा स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी लोगों से की अपीलसंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। जिन लोगों के हिमकेयर कार्ड का नवीनीकरण होना है, उन्हें सरकार ने 30 जून तक का समय दिया है। इस कार्ड से लोग पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस अवधि में पात्र लोग अपने नए कार्ड भी बनवा सकते हैं। चंबा जिले में सैकड़ों लोगों के कार्ड एक्सपायर हो चुके हैं। कुछ माह पहले हिमकेयर कार्ड को लेकर उठे विवाद के बाद लोगों ने अपने कार्ड भी रिन्यू नहीं करवाए क्योंकि यह अफवाह सुनने में आ रही थी कि सरकार इस योजना को बंद कर रही है। ऐसे में लोगों ने इसके नवीनीकरण पर पैसे जाया करना जरूरी नहीं समझा। अब स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने कार्ड हर हाल में 30 जून से पहले रिन्यू करवा लें अन्यथा उन्हें सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की अपील के बाद लोग अपने कार्ड रिन्यू करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज में संचालित सेंटर और साइबर कैफे में दस्तक देने लगे हैं। हालांकि, वर्तमान और पूर्व सरकार के बीच में हिमकेयर कार्ड को लेकर चल रहा विवाद अभी तक खत्म नहीं हुआ है। वर्तमान सरकार आरोप लगा रही है कि इस योजना के तहत ऑपरेशन के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ जबकि पूर्व सरकार दावा कर रही है कि योजना गरीब लोगों के लिए संजीवनी बनी। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग कार्ड को रिन्यू करवाने की अपील कर रहा है। अब देखना होगा कि भविष्य में लोगों को इस कार्ड पर मुफ्त इलाज मिलता है या नहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने बताया कि हिमकेयर कार्ड को रिन्यू करवाने की तारीख 30 जून निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी पात्र लोगों से अपील की है कि वे समय रहते अपने कार्ड रिन्यू करवा लें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 16:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: लोग 30 जून तक रिन्यू करवा लें हिमकेयर कार्ड #PeopleShouldGetTheirHimcareCardRenewedByJune30. #SubahSamachar