Baghpat News: मकानों को तोड़ने के लिए नोटिस देने के विरोध में लोगों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

- बराल गांव में राजस्व विभाग पर लगाया गलत तरीके से जमीन की पैमाइश करने का आरोप फोटो-तीन संवाद न्यूज एजेंसी बागपत। बराल गांव के लोगों और महिलाओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मकान तोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिसों के विरोध में था। उन्होंने जिलाधिकारी अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर जमीन की दोबारा पैमाइश कराने और मकानों को न तोड़ने की मांग की।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनके मकान तोड़े गए तो वे कलक्ट्रेट में धरना देंगे। गांव के सचिन, नरेंद्र कुमार और कर्मवीर ने बताया कि उनके मकान खसरा संख्या 344 पर बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व अभिलेखों में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का नाम दर्ज नहीं है। फिर भी उनके मकानों को विभाग की भूमि पर बने हुए बताकर नोटिस दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है। वे इन मकानों में पिछले 70 वर्षों से रह रहे हैं और अब उन्हें बेघर किया जा रहा है। उनके समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) महासचिव प्रदीप धामा पहुंचे। धामा ने कहा कि मकान तोड़े जाने पर कलेक्ट्रेट में धरना और जरूरत पड़ने पर आंदोलन होगा। उन्होंने जिलाधिकारी से राजस्व अभिलेखों की निष्पक्ष जांच की मांग की।भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने ग्रामीणों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि मकान तोड़े गए तो कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धामा ने जरूरत पड़ने पर एक बड़ा आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी। उन्होंने जिलाधिकारी से राजस्व अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस मौके पर इंद्रपाल, कुसुम, रेखा, बिलकीस, चमन, इकबाल, राशिद और उमेश माैजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 17:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Baghpat News: मकानों को तोड़ने के लिए नोटिस देने के विरोध में लोगों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन #PeopleProtestAtTheCollectorateAgainstNoticesIssuedForTheDemolitionOfHouses. #SubahSamachar