Prayagraj : चांडाल चौकड़ी के लोग नमाज के नाम पर फैलाना चाहते हैं सियासी सांप्रदायिकता

चांडाल चौकड़ी के कुछ लोग नमाज के नाम पर सियासी सांप्रदायिकता फैलाना चाहते हैं। उनसे हमें बच कर रहना होगा। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को प्रयागराज आगमन पर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहीं। सड़क पर नमाज के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नमाज पढ़ना ऊपर वाले के प्रति प्रार्थना करना और सभी के कल्याण के प्रति इबादत करना है। सड़क पर नमाज पढ़ने की व्यवस्था से आम जनता प्रभावित होगी और लोगों को आने-जाने में दिक्कत होगी। इसलिए सभी मुस्लिम भाइयों को कानून का पालन करते हुए मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज पढ़नी चाहिए, ताकि आमजन को परेशानी न हो। नकवी ने कांग्रेस-सपा पर हमला करते हुए कहा कि लफ्फाजी की लंपट लॉबी का सत्तालोलुप सुरूर और गुरूर चुनावी मैदान में लगातार गच्चा खा रहा है। उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव में भी इस लफ्फाजी के लाट साहबों और झांसे के झंडाबरदारों को झटका झेलना पड़ेगा। कहा कि वयोवृद्ध कांग्रेस निर्मित व निर्देशित वोट चोरी का हाॅरर शो जनता के बीच टांय-टांय फिस्स हो रहा है। विधानसभा चुनावों के हालिया नतीजों पर पूर्व मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रजातंत्र को परिवार तंत्र का बंधक बनाने की सनक बिहार, पश्चिम बंगाल, असम के चुनाव में धराशायी हुई है और आगे उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में भी धूल-धूसरित होगी। आज भाजपा और सहयोगी दलों का भारत की 78 फीसदी आबादी और 22 राज्यों में सुशासन का ध्वज लहरा रहा है। भारत में सुशासन व सनातन का अमृत काल चल रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 08:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : चांडाल चौकड़ी के लोग नमाज के नाम पर फैलाना चाहते हैं सियासी सांप्रदायिकता #CityStates #Prayagraj #MukhtarAbbasNaqvi #AkhileshYadav #UpPolitics #SubahSamachar