Agra News: लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आंदोलन की दी चेतावनी
आगरा। ईदगाह-खेरिया आरओबी को बंद करने के विरोध में शुक्रवार शाम स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश जताया। अर्जुन नगर-अजीत नगर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने चेतावनी दी कि पुल बंद हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले लोग सेल्फी प्वाइंट पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जुटे थे लेकिन कार्यक्रम निरस्त होने पर नगर आयुक्त संतोष कुमार से बातचीत की। लोगों ने दीपावली तक पुल खुला रखने और तब तक बारह खंभा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर व्यवस्थित करने की मांग की। कैंडल मार्च में दिग्विजय सिंह, कन्हैया राय, राजेश यादव, प्रमोद पाठक, संजय कुमार, राजेश चौधरी, मनोज नोतनानी, विजय बघेल, प्रमोद शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 03:21 IST
Agra News: लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आंदोलन की दी चेतावनी #PeopleHeldACandlelightMarchAndWarnedOfFurtherAgitation. #SubahSamachar
