Noida News: घंटों की बिजली कटौती से लोग परेशान
घंटों की बिजली कटौती से लोग परेशान यमुना सिटी। यमुना सिटी में लोगों को हर दिन घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी क्षेत्र में 6-7 घंटे बिजली गुल रही। लोग बिजली अधिकारियों को फोन करके सप्लाई शुरू होने के बारे में पूछते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में तय शेड्यूल के अनुसार 6 घंटे की बिजली कटौती की जाती है। वहीं कस्बों में हर दिन 4 घंटे कटौती का शेड्यूल है जबकि हर दिन तीन से चार घंटे अतिरिक्त कटौती हो रही है। रबूपुरा कस्बे में शुक्रवार को 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया, जिसके कारण कई मोहल्लों की सप्लाई दो घंटे तक बंद रही। वहीं जब सप्लाई सुचारु हुई तो केबल बॉक्स में आग लग गई, जिसकी रिपेयरिंग के कारण फिर सप्लाई बंद करनी पड़ी। जेई महेश चंद्र ने बताया कि बढ़ रही गर्मी के कारण लोड काफी बढ़ गया है। इसके कारण फाल्ट हो रहे हैं। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 20:44 IST
Noida News: घंटों की बिजली कटौती से लोग परेशान #PeopleDistressedByHours-longPowerCuts. #SubahSamachar
