Kullu News: पेंशनर 16 को कुल्लू में करेंगे धरना-प्रदर्शन
कुल्लू। पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 16 मार्च को जिले समस्त पेंशनर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन के प्रचार सचिव माधो कैलाश शर्मा ने कहा कि पेंशनर 16 मार्च को पूर्वाह्न 11:00 बजे पुराने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली उपायुक्त कार्यालय तक निकाली जाएगी। इस दौरान पेंशनर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे। इसके बाद प्रदर्शनी मैदान में जनसभा होगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 13, 2026, 17:38 IST
Read More:
Pensioners to stage protest in Kullu on 16th
Kullu News: पेंशनर 16 को कुल्लू में करेंगे धरना-प्रदर्शन #PensionersToStageProtestInKulluOn16th #SubahSamachar
