Kangra News: लंबित देनदारियां न मिलने से भड़के पेंशनर, उग्र संघर्ष करने की चेतावनी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश, ब्लॉक बड़ोह की त्रैमासिक बैठक ब्लॉक प्रधान राम स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पेंशनरों ने अपनी चिर लंबित देनदारियों के भुगतान में हो रही देरी को लेकर गहरा रोष प्रकट किया और सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि रविंद्र सिंह राणा, ईश्वर दास चौधरी और सुरेश चौधरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान बड़ोह ब्लॉक के लगभग 80 पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पेंशनर्स साथियों ने अपनी लंबित लेनदारियों और उन्हें मिलने में हो रहे लगातार विलंब पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर 13 मई 2026 को हुई हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक का हवाला देते हुए सरकार से आग्रह किया गया कि वह अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप लंबित देनदारियों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करे। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार की कथनी और करनी में कोई भी अंतर सामने आया तो पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश चुप नहीं बैठेगी। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में वे पुनः संघर्ष की राह पर उतरने के लिए न केवल बाध्य होंगे, बल्कि इसके लिए वे पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित भी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 20:10 IST
Kangra News: लंबित देनदारियां न मिलने से भड़के पेंशनर, उग्र संघर्ष करने की चेतावनी #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
