Kangra News: वेबसाइट पर डिस्प्ले नहीं हो रहे पेंशन के आवेदन
शिक्षा विभाग के कर्मचारी और अधिकारी परेशानअमर उजाला ब्यूरोधर्मशाला। इसी माह सेवानिवृत्त होने जा रहे शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपनी पेंशन आवेदन प्रक्रिया को लेकर असमंजस में हैं। हिमाचल प्रदेश महालेखाकार (एजी) विभाग की वेबसाइट पर पेंशन आवेदन प्रदर्शित नहीं हो रहे। इससे सेवानिवृत्ति के बाद समय पर पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों को लेकर चिंता बढ़ गई है। दरअसल, वर्तमान में कर्मचारियों और अधिकारियों के पेंशन संबंधी आवेदन केवल मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही अपलोड किए जा रहे हैं। वहीं, एजी कार्यालय को ऑफलाइन भेजे गए आवेदन लौटाए जा रहे हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।शिक्षा विभाग के अधिकारियों राकेश शर्मा और विनोद कुमार ने इस मामले में प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि पेंशन आवेदन के लिए ऑफलाइन विकल्प भी उपलब्ध करवाया जाए, जिससे 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को किसी प्रकार के वित्तीय संकट का सामना न करना पड़े। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 26, 2026, 16:40 IST
Kangra News: वेबसाइट पर डिस्प्ले नहीं हो रहे पेंशन के आवेदन #PensionApplicationsAreNotBeingDisplayedOnTheWebsite #SubahSamachar
