Una News: दस लाख से होगी पेखुबेला झोड़ोवाल पुल की मरम्मत

ऊना । पेखुबेला-झोड़ोवाल पुल का मरम्मत कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने टेंडर आवंटित कर दिया है। इस पुल के मरम्मत कार्य पर करीब 10 लाख रुपये के खर्च किए जाएंगे। विभाग ने पुल के मरम्मत कार्य को पूरा करने लिए दो महीने की समय सीमा तय की है। ऐसे में टेंडर लेने वाले ठेकेदार को दो महीने के भीतर ही इस कार्य को पूरा करना होगा। पेखुबेला-झोड़ोवाल पुल के क्षतिग्रस्त होने के मुद्दे को अमर उजाला ने पांच अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग ने हरकत में आते हुए मरम्मत कार्य को शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी लाई। इस पुल की नींव की मरम्मत के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग पुल के पचास से सौ मीटर के दायरे में बरसात से आए मलबे को भी हटाएगा साथ ही झाड़ियों को भी साफ किया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2025 के दौरान हुई भारी बारिश के बाद पेखुबेला-झोड़ोवाल पुल की नींव क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस पुल को बने हुए सात वर्ष ही हुए थे। ऐसे में स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य को लेकर भी सवाल उठाए थे। लोक निर्माण विभाग द्वारा एक करोड़ रुपये की लागत से पेखुबेला पुल का निर्माण किया गया है। रोजाना सैकड़ों वाहन, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग इसी पुल से गुजरते हैं। सड़क की भी होगी मरम्मत पेखुबेला-झोड़ोवाल पुल के पास ही सड़क का मरम्मत कार्य भी जल्द शुरू होगा। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने टेंडर आवंटित कर दिया है। पेखुबेला से झोड़ोवाल जाने वाला यह संपर्क मार्ग पुल के पास बीते वर्ष हुई भारी बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। लोक निर्माण विभाग दस लाख रुपये से इसका मरम्मत कार्य पूरा करेगा। पेखुबेला पुल का मरम्मत कार्य दस लाख रुपये की लागत से होगा। इसके लिए टेंडर अवार्ड कर दिया है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 19:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: दस लाख से होगी पेखुबेला झोड़ोवाल पुल की मरम्मत #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar