पेद्दी पर रामचरण ने दिया हिंट, प्रेस मीट में बोमन ने सुनाया किस्सा; दिव्येंदु ने डायरेक्टर पर कही बड़ी बात
रामचरण स्टारर फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा क्रेज है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर रामचरण के फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए गुरुवार को रामचरण, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु और बोमन ईरानी दिल्ली पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेद्दी को लेकर बातचीत की। यहां पर सभी ने फिल्म को लेकर कुछ अनसुने किस्से भी साझा किए। रामचरण ने फिल्म को गांव की ताकत से जोड़ा फिल्म पेद्दी में रामचरण ने क्रिकेट खेला है, वह पहलवान के रोल में भी दिखे। अपने इन किरदारों के बारे में वह कहते हैं, इनकी तैयारी मुश्किल थी लेकिन ऐसे टफ रोल निभाने में मुझे मजा आता है। मैं बता दूं कि यह फिल्म हमारे गांवों की ताकत को दिखाती है। इसे हमने बड़े स्तर पर बनाया है, यह एक अलग ही अनुभव दर्शकों को देगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 14:55 IST
पेद्दी पर रामचरण ने दिया हिंट, प्रेस मीट में बोमन ने सुनाया किस्सा; दिव्येंदु ने डायरेक्टर पर कही बड़ी बात #SouthCinema #National #RamCharan #RamCharanPeddiMovie #PeddiMovie #PeddiMovieDelhiPressConference #RamCharanAndJanhviKapoor #JanhviKapoor #Divyenndu #BomanIrani #SubahSamachar
