उत्पीड़न विवाद में बड़ा एक्शन: PCI ने कोच नवल सिंह को किया बर्खास्त, सुमित अंतिल-नीरज चोपड़ा ने लगाए थे आरोप

भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह को उत्पीड़न के आरोपों के बाद पद से हटा दिया है। पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने रविवार को इस फैसले की पुष्टि की। दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता सुमित अंतिल ने कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साइ) से औपचारिक शिकायत भी की थी। सुमित अंतिल ने की थी शिकायत, नीरज का भी मिला था समर्थन सुमित अंतिल को इस मुद्दे पर टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का भी समर्थन मिला। शिकायत में देश के कई शीर्ष एथलीट्स ने भी हस्ताक्षर किए, जिसमें कोच पर बार-बार अपमानजनक भाषा और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए गए। यह लिखित शिकायत 10 अप्रैल को साइ को सौंपी गई थी। सुमित अंतिल ने बताया कि उन्होंने पहले साइ अधिकारियों से इस मुद्दे पर बात की थी, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश भी की गई, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। पीसीआई ने किया बर्खास्त नवल सिंह को पिछले साल द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह भारतीय जैवलिन थ्रो एथलीट्स को ट्रेनिंग देने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि, लगातार शिकायतों के बाद पीसीआई बोर्ड ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का निर्णय लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 14:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उत्पीड़न विवाद में बड़ा एक्शन: PCI ने कोच नवल सिंह को किया बर्खास्त, सुमित अंतिल-नीरज चोपड़ा ने लगाए थे आरोप #Sports #National #NavalSingh #Pci #SubahSamachar