Gurugram News: पीबी पावर हीटिंग 7 विकेट से जीती
गुरुग्राम। क्रिक टाउन के मैदान पर सोमवार को एसआरएच कॉर्पोरेट और पीबी पावर हीटिंग के बीच 20 ओवर का क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीतकर एसआरएच कॉर्पोरेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 207 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर हीटिंग की टीम ने 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 208 रन बनाए और मैच जीत लिया। एसआरएच कॉर्पोरेट की ओर से सनी चंदिला ने नाबाद 109 रनों की शतकीय पारी खेली और अमित कटारिया ने नाबाद 72 रन बनाए। गेंदबाजी में दिलीप और श्याम को एक-एक सफलता मिली। पावर हीटिंग की ओर से श्यान ने नाबाद 124 रनों की शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में अभिषेक ने 2 विकेट लिए। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 17:45 IST
Gurugram News: पीबी पावर हीटिंग 7 विकेट से जीती #PBPowerHeatingWonBy7Wickets #SubahSamachar
